Loading ...
क्राइमबिलासपुर

खुलासा : लूटपाट कि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों का पुलिस ने किया खुलासा •लूटपाट में शामिल 04 आरोपी हुए गिरफ्तार • 02 फरार आरोपियों की तलाश जारी

बिलासपुर। सकरी में हुए लूटपाट के एक मामले का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए लूटपाट में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे 02 नाबालिक है तथा 02 अन्य अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

लूटपाट के इस मामले का खुलासा करते हुए अतरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने मीडिया को बताया कि 14 जून को केहर सिंह पिता धरम सिंह कुरें निवासी ग्राम परसदा, थाना सकरी जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि द 14 जून को जब वे अपनी पत्नि के साथ मोटर सायकल से रात्रि करीबन 09.30 बजे तनौद से अपने घर परसदा के लिये निकले थे। लेवरों को पेमेंट करने के लिये 25000 रूपये को जेब में रखा था तथा चेक को अपने बैग में रखा कि रात्रि करीबन 12.40 बजे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सामने मेन रोड परसदा के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे 02 मोटर सायकल डिलक्स में सवार 04 लड़के आये जो अपने चेहरे में कपड़ा बांधे थे सभी दुबले पतले थे मुझे चलती गाड़ी में बेल्ट से मारे जिससे मैं और मेरी पत्नि मोटर सायकल से गिर गये। सभी लड़को द्वारा गंदी गंदी गालिया देते हुए मेरे पेन्ट की जेब में रखे नगदी रकम 25,000 रूपये आधार कार्ड, पेन कार्ड, विजिटिंग कार्ड एवं ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये जुमला कीमती 35000 रुपए को लूट कर लिये।एवम बीच बचाव करने पर वे मेरी पत्नि के साथ भी मारपीट किये है ।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।प्रार्थी के बताये अनुसार हुलिया वाले संदेही से पूछताछ करने पर दीपक यादव उर्फ पीपी यादव के द्वारा अपने अन्य 05 साथियो लच्छी उर्फ यशवंत लोहार, मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद, अमन सतनामी एवं 02 अपचारी बालक के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर नगदी रकम 5000 रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रूपये, एक आधार कार्ड तथा 05 नग विजटिंग कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त एक मो. सा. डिलक्स बिना नंबर प्लेट की दो नग बेल्ट व चेहरा ढांकने का कपड़ा को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपियों एवं अपचारी बालको को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

•गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

01. दीपक यादव उर्फ पीपी यादव पिता विशंभर यादव उम्र 27 साल साकिन नया बाजार पारा सकरी, बिलासपुर (छ.ग.)

02. लच्छी उर्फ यशवत लोहार पिता दशरथ लोहार उम्र 29 साल साकिन बटालियन रोड सकरी, बिलासपुर ( छ.ग.)

03. दो अपचारी बालक

•फरार आरोपीयों के नाम :

01 मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद

02 अमन सतनामी

जप्त सामग्री :

आरोपियो के कब्जे नगदी रकम 5000 रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रुपये, एक आधार कार्ड तथा 05 नग विजटिंग कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त एक मो. सा. डिलक्स बिना नंबर प्लेट की दो नग रेग्जीन का बेल्ट व चेहरा ढांकने का कपड़ा को पुलिस ने जप्त किया है।

सराहनीय भूमिका :

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पी. आर साहू, सउनि उदयमान सिंह, उमेश उपाध्याय, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्त, जय साहू, कलेश्वर यादव, संजय बंजारे एवं मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही है।