
बिलासपुर। आज कल के युवाओं में prank video बनाकर सोशल मीडिया में डालने का एक ट्रेंड सा चल गया है। जिसके लिए युवा अपने दोस्त, यार, फैमिली, तो कभी कभी अजनबियों के साथ भी prank कर रिएक्शन video बनाकर सोशल मीडिया में डालते है और एंजॉय करते है। लेकिन बीती रात शहर के कुछ युवाओं को देर रात इस तरह के prank video सूट करना महंगा पड़ गया।
दरअसल में कुछ युवक भूत बनकर राहगीरों को डराने का प्लान किये थे जिसके लिए प्रॉपर दो युवको ने डरावने वाले भूत जैसा ड्रेस पहना हुआ था तो बाकी के युवक दूर से राहगीरों की रिएक्शन वीडियो सूट करने में लगे हुए थे।
लेकिन वीडियो सूट करने के पहले ही यहा मामला थोड़ा उल्टा पड़ गया और इन युवाओं को prank video बनाने के चक्कर में सिविल लाइन थाने के चक्कर लगाने पड़ गए।
दरअसल में जब रात 2 बजे वेयर हाउस रोड के पास कुछ युवाओं पर सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की नजर पड़ी तो पुलिस ने इन युवाओं को गाड़ी में बिठाकर सिविल लाइन थाना ले आई ।
जब युवाओं से पूछताछ हुई तो जानकारी मिली कि ये युवक prank वीडियो सूट कर रहे थे। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने देर रात इस तरह की वीडियो सूट न करने की हिदायत देते हुए इन युवको को छोड़ा दिया।
इन युवाओं में तिलक यादव, दीपक यादव एवं अन्य 3 नाबालिग लड़के शामिल थे जिन्हे पुलिस ने थाने लाकर समझाइश देने के बाद छोड़ा।