Loading ...
क्राइमबिलासपुर

वीडियो।बड़ा क्राइम – छोटा क्राइम नामक दो भाईयो के गुंडागर्दी से मोहल्लेवासी परेशान, बिना बात के आए दिन मोहल्लेवासियों के साथ करते है ये मारपीट व गाली-गलौच

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह के शिव नगर में कुछ असामाजिक तत्वों से मुहल्लेवासी लगातार परेशान है। पुलिस कार्यवाही का भी इन असामाजिक तत्वों कोई असर नही दिखता। प्रतिदिन मुहल्लेवासियो से अकारण लड़ाई झगड़ा कर परेशान करते रहते है।

बीते दिनों मोहल्ले के छोटा क्राइम और बड़ा क्राइम नाम के दो युवकों ने रात में एक दुकानदार से उधारी में पानी पाउच और गुटखा मांगा जब दुकानदार ने उसे उधारी देने से मना कर दिया तो वह अपने साथी के साथ मिलकर उसे लहू लुहान कर दिया। जब मोहल्लेवासी बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी यह ईट व पत्थर से हमला कर दिया।। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पास में लगे सीसीटीवी में देखा गया है।

इन दो भाईयो के आतंक से पीड़ित मोहल्ले के देवी प्रसाद ने बताया के ये लोग आए दिन बिना बात का मोहल्लेवासियों के साथ गाली गलीच एवम मारपीट करते रहते है। उन्होंने बताया कि 18 जून की देर शाम जब राहुल जैसवानी (33) अपनी किराना दुकान में बैठा था तभी वहां छोटा क्राइम’ नामक लड़का पहुंचा। उसने उधारी में पानी पाउच और गुटखा मांगा। जिसे उधारी में सामान देने से उसने मना कर दिया । इसी बात पर छोटा क्राइम भड़क गया और मारपीट करते हुए नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने के लिए जब मैं ( देवीप्रसाद) और पुष्पराज पहुंचे। तो छोटा क्राइम का भाई बड़ा क्राइम अचानक वहा पहुंच गया और वह भी अपने भाई के साथ मिलकर हम लोगो के साथ मारपीट करने लगा ।

( सीसीटीवी फुटेज )

नोट : अपशब्द होने की वजह से साउंड म्यूट किया गया है।

जिसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी भाइयों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत केस दर्ज कर मामले के एक आरोपी बड़ा क्राइम को गिरफ्तार कर लिया है । छोटा क्राइम अभी भी फरार है।