Loading ...
क्राइमबिलासपुर

खुलासा : मारूति मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ने में बड़ी सफलता पाई, चोरी किए गए सभी 37 नग मंहगे मोबाइल एवम नकद किया बरामद

बिलासपुर । मारुति मोबाइल दुकान ,सकरी से रात्रि में शटर का ताला काट कर दुकान में रखे 37 नग एंड्राएड मोबाईल जिसकी कीमती 3,88,999/- रूपये एवं नगदी रकम 1,30,000 /- रूपये कुल 5,18,999/- रुपयों की चोरी करने वाले अज्ञात चोरी को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। साथ चोरी किए गए सभी 37 नग मोबाइल भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आज अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवम सीएसपी ( सिविल लाइन) संदीप पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी शिवेन्द्र कोरी 21 जून को रात्रि 09.30 बजे अपने मोबाईल दुकान बंद करके घर गया था। एवम जब वह दूसरे दिन 22 जून को सुबह 09 – 10 बजे अपना दुकान खोला तो देखा कि दुकान के शटर में लगा हुआ दोनों ओर के ताले नहीं थे। शटर थोड़ा उठा हुआ था। इसके बाद शटर को जब उठाकर दुकान के अंदर गया तो देखा कि दुकान में बिक्री हेतु रखे गये विवो, ओप्पो, एमआई, रियलमी, पोको, रोमसंग, जियो, इनफिनिक्स कंपनी के कुल 37 नग एंड्राएड मोबाईल कीमती 3,88,999/- रूपये लगभग होगी नही था।

जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया था। साथ ही चारो ने दुकान के काउंटर में रखी नगदी रकम 1,30,000/- रूपये को भी चोरी कर लिया था।

जिसकी रिपोर्ट दुकानदार ने सकरी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उक्त घटना की अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। जांच में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अमलाई मध्यप्रदेश पहुंचकर आरोपी रूपेन्द्र लोनिया उर्फ छोटू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सकरी के मारूति मोबाईल दुकान से मोबाइल एवम नकद रकम चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपीयो से चोरी के सभी 37 नग मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने चोरी के नगदी रकम 50,000/- रूपये को बुढ़ार जिला अनुपपूर के श्री आटोमोबाईल में डाउन पेमेंट कर सुपर स्पलेंडर खरीदना तथा 10,000/- रूपये को अपने घर में रखना स्वीकार किया गया है, जिससे नगदी रकम 10,000/- रूपये और चोरी के पैसे से खरीदे गये मोटर सायकल सुपर स्पेलेंडर को भी जप्त किया गया है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

•गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम :

रूपेन्द्र लोनिया उर्फ छोटू पिता जगन लाल लोनिया उम्र 21 साल वार्ड नंबर 04, छोटी धनपुरी थाना अमलाई जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश

•जप्त समान :

आरोपी के कब्जे से 37 नग एंड्राएड मोबाईल कीमती 3,88,999/- रूपये, नगदी रकम 10,000/- रूपये और चोरी के पैसे से खरीदे गये नया मोटर सायकल सुपर स्पेलेंडर को जप्त किया गया है।

•सराहनीय भूमिका :

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में सकरी थाना प्रभारी LP.S. (P.) झा अमन कुमार, सउनि हेमंत आदित्य, सउनि जीवन साहू, आरक्षक सुमंत कश्यन, अमित पोर्ते, संजय बंजारे, मालिक राम साहू, साइबर सेल बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक तरूण केसरवानी एवं निखिल जाधव का विशेष योगदान रहा है।