
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र देवनंदन नगर मे आज एक जीजा अपने साले को मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल आरोपी की पत्नी पिछले एक माह से अपने मायके मे पति के शराब पीने के वजह से परेशान हो कर रह रही थी,आरोपी का विवाह 4-5 वर्ष पूर्व मृतक की बहन से हुआ था! आज शराब पीकर आरोपी के साला अजय शर्मा अपने जीजा क़े घर पहुँचा और उसके बड़े भाई से विवाद करने लगा, इसी बीच आरोपी संजीव वाजपेई आ गया और उसका अपने साले क़े बीच विवाद इतना बढ़ गया की साले ने जीजा पर और जीजा ने साले पर धारदार हथियार से वार कर दिया । जिससे साले अजय शर्मा को पेट, सीने मे गंभीर वार होने से उसकी मृत्यु हो गयी।

मृतक: अजय शर्मा
वही आरोपी जीजा संजू बाजपेयी को भी पेट, गले और सर मे गंभीर चोटे आयी है, जिसका इलाज वर्तमान में सिम्स हॉस्पिटल मे पुलिस हिरासत में चल रहा है।

आरोपी:सजीव बाजपाई
वहीं मृतक साला का शव सिम्स के मरचयूरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है,फिलहाल सरकंडा पुलिस ने 302 के मामले कायम कर मिस पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिम्स में दाखिला कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है।