
बिलासपुर। महादेव हॉस्पिटल के सामने पंजाबी तड़का होटल, व्यापार विहार में 24 जून को लूटपाट एवम तोड़ फोड़ करने वाले 03 आरोपियों को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पंजाबी तड़का होटल में 24 जून को शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नही देने पर तोड़फोड़ कर लूटपाट करने के उद्देश्य से मारपीट करने वाले अज्ञात लोगो के खिलाफ होटल संचालक द्वारा तारबहार थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया था ।
पुलिस द्वारा अपने जांच में आरोपियों द्वारा घटना कारित करने के समय का वीडियो प्राप्त किया गया। सीसीटीवी वीडियो से आरोपियों को पहचान कर घटना करने वाले तीनों आरोपियों को थाना तारबाहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जाएगा।
• गिरफ्तार आरोपीयों के नाम –
1.वासु कुर्रे पिता सदन कुर्रे उम्र 19 वर्ष पता तालापारा एकता चौक थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
2.राजेश लहरे पिता विक्रम लहरें उम्र 18 वर्ष पता तालापारा एकता चौक थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
3. लव कुर्रे पिता सदन कुर्रे उम्र 23 वर्ष तालापारा एकता चौक थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
•सराहनीय कार्य :
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, सहायक उपनिरीक्षक भरत चंद्रवंशी, आरक्षक अमित सिंह, अजय सिंह, मुरली भारद्वाज, संदीप शर्मा, कृष्णा कौशिक का विशेष योगदान रहा।