Loading ...
क्राइमबिलासपुर

03 युवकों ने मस्ती मजाक में छर्रे वाली एयर गन से किया कार में फायरिंग, पुलिस ने प्रतिबंधित धाराओं के तहत की कार्यवाही

बिलासपुर। आज सुबह तकरीबन 07.30 बजे के करीब सूर्या विहार में खड़ी ग्रे रंग की वैगन आर कार क्रमांक CG 10 AC 9815 में गन से फायरिंग की खबर मिलते ही आस पास के इलाको में दहसत का माहोल बन गया था । पुलिस भी इस तरह की वारदात से सकते में आ कर खबर मिलते ही तत्काल जांच में जुट गई थी। लेकिन जब मामले की पुलिस ने जांच की और आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो जो तस्वीर सामने आई वह बेहद चौका देने वाली थी।

दरअसल में आरोपी सूर्यभान सिंह ठाकुर 18 वर्ष एवं मृणाल जांगड़े 19 वर्ष एवम एक अन्य नाबालिक लडके ने मिलकर हसी मजाक में छर्रे वाली एयर गन से फायरिंग कर दी थी।

पुलिस ने पुछताछ के पश्चात आरोपी सूर्यभान सिंह ठाकुर एवं मृणाल जांगड़े के विरूद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया है, एवं 01 नाबालिक को समझाईश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

घटना में प्रयुक्त वाहन को नाबालिक को वाहन को देने से धारा 4/181 मोटर व्हीकल एक्ट में जप्त किया गया है ।

आरोपी के नाम :

01. सूर्यभान सिंह ठाकुर पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी बालाजी पुरम कालोनी सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. मृणाल जांगड़े पिता मिटेश्वर प्रसाद जांगड़े उम्र 19 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. एक नाबालिक ।