
बिलासपुर। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट,बिलासपुर शाखा के द्वारा 25 जुलाई से 31 जलाई तक चिन्मयानंद बापू जी की श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।
श्री शिव महापुराण कथा के पूर्व 24 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जायेगी। जो कलश यात्रा साई मंदिर नूतन चौक से निकल कर साइंस कॉलेज मैदान, कथा पंडाल स्थल में जा कर समाप्त होगी। और 25 जुलाई से श्री शिव महापुराण कथा चिन्मयानंद बाबू जी द्वारा की जायेगी। यह कथा प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक चलेगी। जिसके लिए विशाल वाटर प्रुफ पंडाल बनाए गए है एवम महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवम बच्चो का ख्याल रखते हुए सारी व्यवस्था समिति द्वारा पंडाल में बनाई गई है।
बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष प्रिंस भठिया, महासचिव मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल शुक्ला, जिला सचिव रामनारायण राठौर,नगर अध्यक्ष अभिनव तिवारी,नगर उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह,नगर महामंत्री नरेंद्र यादव,नगर सचिव संतोष साहू आदि इस कार्यक्रम की तैयारी में दिन रात जुटे हुए है।
आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी गई ।