
बिलासपुर। ब्यूटीशियन का काम करने वाली 27 वर्षीय युवती प्रियंका नायक उर्फ बबली की बंद कमरे ने लाश फंदे से लटकी हुई मिली।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका नायक उर्फ बबली (22वर्ष) कोरबा के रजगामार की रहने वाली थी। उसके पिता शरद नायक एसईसीएल में जॉब करते हैं। युवती ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की हुई थी। गंगा नगर में एक किराए के मकान में रहकर 36 सिटी मॉल के पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी । साथ में उसका बायफ्रेंड सूरज भी काम करता था। और किराए के मकान में दोनो साथ में लिव इन में रहते थे। मकान मालिक को भी दोनों ने अपना परिचय पति पत्नी के रूप में दे कर में किराए में लिया था।
पुलिस ने जांच में युवती के कमरे से शराब के बोतल, डिस्पोजल और खाने-पीने का सामान बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में युवती की बॉयफ्रेंड सूरज ने बताया कि प्रियंका का उसके पहले प्रेमी से विवाद चल रहा था। फिरहाल पुलिस को सूरज पर शक है। इसलिए उसे हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
अपनी बेटी की मौत की खबर मिलते ही उनके पिता शहर पहुंचे जिन्होंने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका की नाक से खून,शरीर में खरोच के निशान थे। सुसाइड नोट भी नही मिला। दरवाजा जरूर अंदर से बंद था लेकिन खिड़की से हाथ डालकर इसे खोला या बंद किया जा सकता है।
फिरहाल इस पूरे मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस द्वारा जारी है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ पाएंगे।