Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट पर यातायात पुलिस ने एक बार पुनः दिखाई सख्ती • 09 बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर निकलवाए • 90 वाहनो पर एमवी एक्ट कि की गई कार्यवाही

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सख्त निर्देशो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मॉडिफाई साइलेंसर युक्त लगे वाहनों पर यातायात पुलिस के द्वारा डीएसपी ट्रैफिक संजय साहू के निर्देशो पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की है।जिसमे मोडिफाइ साइलेंस युक्त बुलेट वाहनो पर विशेष कार्यवाही की गई ।

डीएसपी ट्रैफिक संजय साहू ने बताया कि बार बार समझाई देने के बाद भी कुछ लोग कर्कस ध्वनि युक्त मोडिफाई साइलेंसर अपने बुलट पर लगवा कर लोगो को परेशान कर रहे है । जिसके कर्कश ध्वनि से शहर का ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ा रहे है। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशो पर लगातार हमारी कार्यवाही जारी है।

डीएसपी साहू ने बताया कि आज की कार्यवाही में यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में 90 वाहनों का चालान करते हुए 30,100/- का चालान काटा है।वही मॉडिफाई साइलेंसर लगे 09 बुलेट वाहनो को थाना यातायात लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मॉडिफाई साइलेंसर को निकलवा कर, वैध साइलेंसर लगवाई गई।

इस दौरान उप निरीक्षक मनीष कांत, प्रधान आरक्षक तरुण निर्मलकर, आरक्षक यासीन हुसैन एवं रोहित साहू की टीम मौजूद रहे।