Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सिम्स के सामने खड़ी कार से 85 हजार नगद चुराने वाले ऑटो चालक को सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी की मद्दत से किया गिरफ्तार

बिलासपुर। डॉ.सोमेंद्र सिंह ठाकुर 02 अगस्त की शाम 4:30 बजे बिलासा ब्लड बैंक सिम्स के सामने अपनी कार को खड़ी करके ब्लड बैंक के अंदर गया और जब वह 01 घंटे बाद वापस आया तो देखा कि उसकी होंडा WRV कार में रखें उसके बैग एवं पैसे को कोई चोरी कर लिया था।

बैग में नगद 85,000 रुपए, आईपैड , पेन एवं चार्जर जिसकी कीमत लगभग 1,29000 रुपए था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने सिटी कोतवाली में दर्ज कर करवाई थी।

घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। जिन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर को पकड़ने हेतु कड़े निर्देश दिए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( शहर) श्री राजेंद्र जयसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य द्वारा टीम का गठन किया गया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया जिसमें एक संदेही व्यक्ति कार के आसपास देखा गया । जिसे सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया चोरी किए बैग को सरकंडा मुक्तिधाम के पास स्थित नाले में फेंकना बताया एवं जो पैसे पॉलीथिन में थे उन्हें अपने पास छुपा कर रखना बताया तथा जो पैसे बैग में थे वह बैक के साथ फेंकना बताया नाले का तलाश करने पर बैग 100 मीटर आगे जाकर नाले में फंसा हुआ बरामद किया गया जिसका चैन खुला हुआ था आईपैड,पेन, एवं पानी की बॉटल बरामद की गई घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG10- AS- 6594 जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी का नाम –

असलम खान पिता स्वर्गीय अहमद खान उम्र 35 साल

निवासी- रामकृष्ण नगर मौपका, थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवम उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।