
बिलासपुर। विगत दिनों सकरी थाना के कुछ ही दूरी में दिन दहाड़े शार्प शूटरों के द्वारा कुदुदंड निवासी आदतन अपराधी संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी थी। शहर में भी दिन दहाड़े हुई इस गोली कांड से दहशत भरा मौहोल पैदा हो गया था । जिससे शहर में लॉ एंडआर्डर को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने भी इस मामले को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए तात्काल कार्यवाही कर घटना में शामिल 18 आरोपियों को अलग अलग प्रांतों से गिरफ्तार कर लिए था जिसके 04 शार्प शूटर फरार चल रहे थे जिसने से एक को आज यूपी से गिरफ्तार किया गया है।
•घटना का पूर्ण विवरण
दिनांक 14.122022 को शाम 04.15 बजे थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत स्थित खनिज बैरियर के पास बायपास रोड सकरी में मृतक प्राणनाथ उर्फ संजू त्रिपाठी पिता जयनारायण त्रिपाठी उम्र 42 साल की अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 641 / 22 धारा 302, 201, 341, 34 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के फरार शुटर आरोपियों 01 दानिश अंसारी उम्र करीबन 32 साल निवासी बनारस उ.प्र. 02 एजाज अंसारी उर्फ ऐज उर्फ सोनू उम्र करीबन 35 साल निवासी बनारस व प्र. 03 विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू सिंह उम्र करीबन 23 साल निवासी मानिकपुर उ.प्र. 04 इरफान अहमद उर्फ ताबीज पित महफूज आलम उम्र 28 साल साकिन मउपारा पोस्ट देवकली, सैदपुर, थाना नंदगंज जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश की पतासाजी की जा रही थी सभी फरार आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी होने से उनकी पतासाजी हेतु एटीएस लखनउ उत्तर प्रदेश से समन्वय स्थापित किया गया तथा फरार आरोपियों की पतसाजी हेतु पत्राचार किया गया। प्रकरण में एटीएस लखनउ उत्तर प्रदेश की सूचना पर आरोपी इरफान अहमद उर्फ ताबीज पित नहफूज आलम उम्र 28 साल साकिन मउपारा पोस्ट देवकली, सैदपुर, थाना नंदगंज जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश को पकड़कर अभिरक्षा में लेकर थाना सकरी, बिलासपुर लाया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में फरार आरोपी शूटर्स की पतासाजी जारी है।ए.टी.एस. लखनउ एवं थाना सकरी की संयुक्त कार्यवाही ।
प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपीगण गिरफ्तार तथा 03 आरोपी शुटर्स फरार है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
•गिरफ्तार आरोपी का नाम :
इरफान अहमद उर्फ ताबीज पित महफूज आलम उम्र 28 साल साकिन मउपारा
पोस्ट देवकली, सैदपुर, थाना नंदगंज जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश
•फरार आरोपियों के नाम :
01 दानिश अंसारी उम्र करीबन 32 साल निवासी बनारस उ.प्र.
02. एजाज अंसारी उर्फ एैज उर्फ सोनू उम्र करीबन 35 साल निवासी बनारस उ. प्र.
03 विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू सिंह उम्र करीबन 23 साल निवासी मानिकपुर उ.प्र.
•सराहनीय कार्य
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भा.पु.से. (प्रशिक्षु) झा अमन कुमार, उनि राज सिंह, सउनि जीवन साहू, आरक्षक संजय बंजारे का विशेष योगदान रहा है।