
बिलासपुर। बैंको की सुरक्षा को लेकर बैंक कितने सजग है इसे लेकर एक बैठक आज बिलासागुड़ी में पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा रखी गई ।जिसमे बैंको की सुरक्षा को लेकर बैंको के अधिकारी / कर्मचारियों से बात किया गया एवम उन्हे बैंको की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बिलासागुड़ी मे आयोजित उक्त बैठक में शहर के सभी बैंक के प्रतिनिधियों व फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल व सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल व सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार की उपस्थिति रखी गई थी।
बैठक मे सभी के साथ बैंक सुरक्षा समीक्षा(ऑडिट) की गई जैसे बैंक में गार्ड की संख्या,सशस्त्र गार्ड रखने के सम्बंध में,बैंक में लाकर रूम के बारे में,बैंक में प्रवेश द्वार की सुरक्षा प्रबंध, बैंक के आगे पिछे रोशनी की व्यवस्था,,बैंक में पार्किंग की व्यवस्था, बैंक में सीसीटीवी की संख्या,सेल्स या मार्केटिंग क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन कराने के सम्बंध में, सभी बैंक में कार्य करने वाले गार्ड एक्टिव रहे,जिन ग्राहक का बैंक में कोई काम नहीं रहता उनको बैंक से बाहर निकाले, रोक टोक करे पूछताछ करे,जो गोल्ड गिरवी रखने आए उनसे बिल लेकर या ऐफिडेविट ले कि उक्त गोल्ड या सिल्वर चोरी लूट का नहीं है,सभी गार्ड का नाम पता मोबाइल नंबर संबंधित थाने में जमा करे
बैंक में जितने प्राइवेट कर्मचारी हो उनका थाने में ऐफिडेविट जमा कराए आदि दिशा निर्देश दिया गया।
हाल ही में एक चोरी की घटना में चोरों ने चोरी के सोने के जेवरों को बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया था। यह लोन बिना वेरिफिकेशन के चोरों को दिया गया था जिसे लेकर पुलिस अधिक्षक संतोष सिंह ने बड़ी नाराजगी जाहिर की थी। एवम सख्त लहजो ने बैंको को आगाह किया था की आगे बैंक बिना वेरिफिकेशन एवम बिना प्रक्रिया के पालन के गोल्ड लोन किसी भी को दिया पाया गया तो बैंक के कर्मचारियों एवम बैंको के ऊपर भी पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी ।