Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

देवों के देव महादेव है, इस दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है जो भगवान शंकर दे ना सके : त्रिलोक श्रीवास

बिलासपुर। महिला समिति व ग्रामवासियों के सहयोग से कुबरेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़ी कोनी में संपन्न हुआ।

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य जजमान के रूप में पधारे कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास एवम स्मृति श्रीवास सपरिवार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर भगवान की आराधना कर आशीर्वाद लिया एवम क्षेत्रवासियों के सहयोग से बने इस भव्य मंदिर की सराहना की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता त्रिलोक ने कहा कि भगवान शंकर भूत भावन है, देवों के देव महादेव है, और दुनिया में ऐसा कोई चीज नहीं है जो भगवान शंकर दे ना सके।

उन्होंने नवनिर्मित शिव पंचायती मंदिर भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान कार्तिक, भगवान गणेश एवं हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर सभी ग्राम वासियों को अपनी बधाई दी।