Loading ...
क्राइमबिलासपुर

फ्रॉड ने लिंक भेजकर पीड़ित के एकाउंट से निकाले 99999 रूपये , साइबर सेल में हुई शिकायत, साइबर थाना प्रभारी मनोज नायक ने आम लोगों को किया सावधान कहा…. अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक ना करें, प्ले स्टोर का एप्लीकेशन ही इस्तमाल करें।

बिलासपुर। प्रार्थी नरेंद्र बंछोर पिता दुकालू बंछोर निवासी खमतराई काबी बाइट बिस्किट खरीदना चाहते थे। उन्होंने हेल्थ यू आर वेल्थ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर किया था। सामान की डिलीवरी नहीं आई, पर अज्ञात मोबाइल धारक ने मैसेज किया और ब्लू डार्ट कूरियर में सामान रखा होना बताया और सामान लेने की प्रक्रिया पूर्ण करने के बहाने लिंक भेजा।

जिस लिंक को प्रार्थी को क्लिक करने के लिए कहा गया, जैसे ही उसने उस लिंक में क्लिक किया उसके अकाउंट से 99999 रुपए उसके बैंक अकाउंट से डेबिट हो गए ।

प्रार्थी को जब अपने साथ हुए फ्रेड का पता चला उसने साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत की प्रार्थी के आवेदन पर रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 2/2023 धारा 420IPC, 43,66(D) IT act पंजीबद्ध किया गया है।

साइबर सेल के प्रभारी मनोज नायक ने लोगो को सावधान करते हुए कहा है कि कोई भी ऐप इस्तेमाल करने से पहले प्ले प्रोटेक्ट की जांच कर लें, प्ले स्टोर/ऐप स्टोर में मौजूद एप्लीकेशन ही इस्तमाल करें, अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक ना करें।

उन्होंने कहा हुई कि एसे कुछ सावधानियां अपना कर हम अपने साथ होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते है।