
बिलासपुर। इस्कॉन बिलासपुर प्रचार केंद्र द्वारा जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन, ७ सितंबर गुरूवार को किया जा रहा है, इसे मनाने हेतु बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है।
कार्यक्रम के आयोजक एवम इस्कॉन संस्था के प्रचारकों ने आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विगत सालो के सफल आयोजन व बिलासपुर जिले के कृष्ण भक्तों के उत्साह को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी इस्कॉन बिलासपुर प्रचार केंद्र, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के इस महान त्योहार को बड़े भव्य रूप में मनाने जा रहा है। चूँकि अभी इस्कॉन का अपना कोई परिसर नहीं है, यह कार्यक्रम जिले के सबसे बड़े आयोजन स्थल, ग्रैंड लोटस, तिफरा काली मंदिर के पास रायपुर रोड, बिलासपुर में मनाया जाऐगा।
भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिन का ये महान उत्सव सुबह ४:३० पर मंगला आरती के साथ प्रारंभ होगा व शाम ६ बजे से महाअभिषेक (विभिन्न प्रकार के फलों के रस, फलों के शेक, दुध, दही, शहद एवं विभन्न प्रकार के फुलों से मंत्रोचार एवं किर्तन के साथ), महाआरती दीप दान, श्रुंगार दर्शन, झुलन सेवा एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.
इस अवसर पर श्री भगवान को अतिप्रिय भागवतम की स्तुतियाँ तथा श्री भगवान के नाम का अखंड कीर्तन
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे,
हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे” होगे।
श्री भगवान की भव्य सजावट के लिए श्री धाम वृंदावन की तरह फूल बंगला, श्री भगवान की लीला को दर्शाती विभिन्न झांकियां, कार्तिक मास में होने वाला सौभाग्यशाली दीपदान कार्यक्रम श्री भगवान के लिए विभिन्न समाजों की , महिलाओं द्वारा अपने-अपने घरों से भावपूर्वक भोग बनाकर लाया जाऐगा जिसे हम ५६ भोग कहते हैं उसका भोग लगाया जायेगा, नृत्य, नाटक एवं भक्तों के लिए विभिन्न फूड स्टाल की व्यवस्था होगी।
प्रेस वार्ता में संस्था के प्रचारक जुगल किशोर प्रभु जी, प्रशांत अग्रवाल प्रभु जी, आशीष अग्रवाल प्रभु जी, पूनम अग्रवाल माता जी, राधा रंजन मुरारी दास प्रभु जी, निशाकींचन दास प्रभु जी, दुर्गेश प्रभु जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।