Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

सुप्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा वाचिका देवी चित्रलेखा पहुंचीं लोरमी, लोगो ने किया भव्य स्वागत

बिलासपुर। सुप्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा वाचिका देवी चित्रलेखा शनिवार को देर रात भगवत कथा करने लोरमी पहुंची।

लोरमी आगमन पर कथा वाचिका देवी चित्रलेखा के भगवत कथा के आयोजनकर्ता व प्रमुख यजमान पवन अग्रवाल व जिंदल परिवार के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

यह भगवत कथा पवन अग्रवाल के निवास स्थान पर रविवार 17 सितंबर से 23 सितंबर तक प्रतिदिन 3:30 से 7 बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमे लोरमी तथा आपस के सभी ग्रामीण जनो को आमंत्रण भेजा गया है।

इस अवसर पर विष्णु अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज, मुकेश, डॉ. दीपक, नरेंद्र, संतोष, बंटी अग्रवाल, शिव पालीवाल, रतनमणि केसरवानी, रामकुमार केसरवानी, तुषार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, धनीराम अग्रवाल,ठाकुर विक्रम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।