Loading ...
मस्तूरीराजनीति

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी द्वारा मस्तूरी विधानसभा से चांदनी भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम मस्तूरी आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

मस्तूरी। जिला पंचायत के सदस्य चांदनी भारद्वाज को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी की मस्तूरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम मस्तूरी आगमन होने पर उनके समर्थकों व क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं अतिहबाजी येवक्म ताजा बाजा के साथ भव्य स्वागत किया।

चांदनी भारद्वाज को मस्तूरी के प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र की महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लिया । स्वागत के बाद पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। जिस पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती चांदनी भारद्वाज को विजय दिलाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद चांदनी भारद्वाज ने अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ मस्तूरी जोंधरा चौक,बस स्टैंड में मतदाताओं से संपर्क कर सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर श्री के के निर्नेजक ,रामकुमार पाटनवार, मनोहर यादव, रंजीता खंडे ,सत्येंद्र गुलेरी, लोचन प्रसाद तिवारी, श्रवण मधुकर, संतोष मरावी, थान सिंह भार्गव, लक्ष्मी बर्मन, इब्राहिम मसीह , कन्हैया निरनेजक ,रानी डहरिया, ऋतिक खंडे, नंद देवांगन ,रामेश्वर गढ़वाल लोकेश डेहरे, गुलशन रजक, जय सिंह लहरे, सुरेश निर्नेजक एवं भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।