Loading ...
मस्तूरीराजनीति

क्षेत्र की जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार उपलब्ध करा कर पलायन रोकना मेरी पहली प्राथमिकता होगी : चांदनी भारद्वाज

मस्तूरी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे ) से मस्तूरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर चांदनी भारद्वाज ने अमित जोगी का आभार मानते हुए कहा की क्षेत्रीय पार्टी होकर भी अपने पार्टी से 3 – 3 महिलाओ को टिकट देकर महिलाओ का सम्मान बढ़ाया है। अन्य पार्टियो में इस तरह महिलाओ का सम्मान देखने को नहीं मिला।

उन्होंने कहा उनका प्रमुख मुद्दा क्षेत्र का विकास होगा। जिसमे उनकी पहली प्राथमिकता होगी क्षेत्र के लोगो को अच्छी शिक्षा मिले ,बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हो एवम बेरोजगारी की वजह से क्षेत्र के लोगो का पलायन न हो। बाकी उनके पार्टी के घोषणा पत्र में जो 10 बिंदुओ में शपथ पत्र के रूप में जारी किया गया है, उनमें उनके क्षेत्र की लगभग सारी समस्या आ गई है । जो उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल होगी।

उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला क्षेत्र के पूर्व मंत्री/ विधायक एवम पूर्व विधायक के साथ बेशक है लेकिन उन्होंने कहा की वे उन्हें अपना प्रतिद्वंद्वी नही मानते बल्कि वे सोचते है की इस क्षेत्र का विकास कैसे किया जाए… क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था बेहतर कैसे हो.. लोगो को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे मुहैया कराई जाय… कैसे बेरोजगारी दूर कर पलायन रोका जाय, यही उनका प्रमुख प्रतिद्वंदी है।

उन्होंने कहा कि इन्ही बातो को लेकर वे जनता के बीच जायेंगे। आज जिस तरह से उन्हे जनता का प्यार व स्नेह मिल रहा है उन्हे लगता है जरूर वह अच्छे मार्जिन से यह सीट जीतेगी।