Loading ...
बिल्हाराजनीति

50 साल कांग्रेस का राज रहा 50 किलोमीटर की सड़क नही बना सके : धरम लाल कौशिक

बिल्हा। बिल्हा विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में धरम लाल कौशिक इस बार पुनः बीजेपी से बिल्हा विधानसभा के उम्मीदवार रूप में खड़े है। जिनका धुआधार चुनाव प्रचार लगातार जारी है। दिनभर जनसंपर्क के लिए गांव गांव जनता के बीच पहुंच रहे है ।

इस दौरान हमने उनसे बात की तो वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए और उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें पिछली बार की तुलना में लोगो का ज्यादा प्यार और आशीर्वाद मिला रहा है। क्षेत्र में उनकी परिस्थिति ज्यादा अनुकूल है और पिछले बार की तुलना उन्हे इस बार ज्यादा वोट मिलेंगे ।

उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि जब हम विधायक नही थे तो यहां मिट्टी वाली रोड थी जिसे आज हमने सीसी रोड बनाया, गांव का तालाब अब पुल जैसा दिखने लगा है, रामायण मंच का निर्माण कराया। बड़ा सामुदायिक भवन बनाया है, हमने यहा स्कूल खुलवाये है, बिजली के खंभे लगवाए है। जितना भी विकास आज यहा पर हुआ है वह सभी भारतीय जनता पार्टी की देन है। हमने यहां के सरपंच के साथ मिलकर यहा का बेहतर विकास किया है । समस्या आपको ढूंढने पर भी नही मिलेगी ऐसा यहा का विकास किए है।

उन्होंने आगे कहा आज किसी भी कांग्रेस के मंत्री के क्षेत्र में मुझे ले चलो और उनके क्षेत्र का विकास और मेरे क्षेत्र के विकास की तुलना कर लो। 50 साल कांग्रेस की राज रही 50 किलोमीटर की सड़क नही बना सके। जो बिल्हा विधानसभा के बदहाली का आरोप लगा रहे है वे अपने मंत्री के क्षेत्र में एसा विकास दिखा दे। आज बिल्हा विधानसभा का कोई ऐसा क्षेत्र नही है जहा की रोड डामरीकरण नही किया गया हो। यह बात अलग है कि पिछले 5 सालो में कांग्रेस ने उन सड़को को रिपेयर नही किया।

इस चुनाव में हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि सभी को बिजली, पानी, रोटी,मकान और रोजगार की बेहतर सुविधा आम जनता को उपलब्ध करा सके ।