
मस्तूरी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से मस्तूरी विधानसभा प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज ने आज मस्तूरी विधानसभा के जोनधरा ग्राम में जनसंपर्क की।

इस दौरान उन्होंने कहा की लोगो का उन्हे अपार जनसमर्थन मिल रहा है । मैं आज मस्तूरी की प्रत्याशी नही बेटी हूं । अगर मौका मिला वो बेटी की तरह ही इस क्षेत्र की सेवा करेंगी। इतने सालो में इस क्षेत्र का जैसा विकास होना चाहिए था किसी ने नही किया। अगर उन्हे मौका मिला तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगी।

उनकी रैली में उमड़ी जन सैलाब ने बड़े दिग्गज प्रत्याशी के कान खड़े कर दिए है। महिला प्रत्याशी होने के कारण महिलाओ का भी विशेष जन समर्थन उन्हे मिल रहा है। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के रूप में उन्होंने क्षेत्र में जो विकास कार्य किया है। उसे भी लोग पसंद कर उन्हे एक बार विधायक के रूप में देखना चाहते है।
