
बिल्हा। विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है ,हर प्रत्याशी अपने मतदाताओ को लुभाने के तरह तरह प्रयास कर रहे है । प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में लगे हुए है ।
बिल्हा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह भी इन दिनों गली , मोहल्ले व गांव गांव जाकर लोगो से अपने लिए वोट मांग रहे है।
https://youtu.be/bwb4ix-F3sk?si=dvTwN4ptc-MWn2FM
इसी दौरान सरदार जसबीर सिंह को जनसंपर्क के दौरान मार्केट में अपना एक ऐसा फेन भी मिला जो उनकी फोटो अपने मोबाइल के बैक कवर में प्रिंट कर लगा रखा है। वैसे तो हम सभी जानते है की सरदार जसबीर सिंह सभी प्रत्याशियों से जरा हट के है । सहज व सरल उनका व्यक्तित्व है। लेकिन अपने युवा फैंस के इस तरह प्यार को देखकर वे बड़े भावुक हुए। और कहा कि लोगो का प्यार मुझे और भी जवाबदार बनाता है। निश्चित ही मेरी कोशिश रहेगी कि इनके प्यार और सम्मान को मैं सदेव इसी तरह कायम रख सकूं। चुनाव तो आते जाते रहते है पर किसी के दिल में अपनी जगह बना पाना मेरे लिए बड़ी बात है।