बेलतरा विधानसभा पर पुनः कब्जा जमाने भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने संकल्प सम्मलेन के बहाने दिखाई अपनी ताकत •जनसैलाब देखकर विपक्षी प्रत्याशियों की उड़ी नींदे

बेलतरा। छत्तीसगढ़ के बेलतरा विधानसभा से वर्तमान विधायक रजनीश सिह को टिकट नही देकर भाजपा ने तेज तर्रार युवा नेता सुशांत शुक्ला को टिकट दिया है। युवा वर्ग के बीच पैठ रखने वाले सुशांत शुक्ला को बेलतरा विधानसभा से टिकट मिलने पर उनके युवा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला है।
यही नही बेलतरा की अधिंकाश जनता भी अब आगामी विधानसभा चुनाव में सुशांत शुक्ला को समर्थन देती दिख रही है।

सुशांत शुक्ला के द्वारा आयोजित संकल्प सम्मलेन की भीड़ देखकर अन्य दलों के प्रत्याशियों को जीत हासिल करने असमंजस नजर आता होगा। हांलाकि बेलतरा सीट पर प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टी ने देरी की। जहाँ भाजपा ने राजनीति में नीचे से ऊपर उठे सुशांत शुक्ला को टिकट देने का फैसला लिया तो कांग्रेस ने भी राजनीति में नीचे से ऊपर उठे नेता विजय केशरवानी को टिकट देने का फैसला लिया।
बहरहाल भाजपा के संकल्प सम्मलेन में बेलतरा के जनता की भारी संख्या में उपस्थिति भाजपा के जीत की राह को आसान बनाते नज़र आ रही है।
संकल्प सम्मलेन के दौरान भाजपा नेता सुशांत शुक्ला ने कहा; छत्तीसगढ़ की अत्याचारी भ्रष्टाचारी भूपेश बघेल की सरकार को ख़त्म करने जनता आतुर है वही उन्होंने कहा; लगातार कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी पर अपनी प्रतिबद्धता जताने वाले बेलतरा की जनता को प्रणाम ही करने जा रहा हूं तो एक ही आवाज निकल रही है इस बार भाजपा की सरकार।