Loading ...
मस्तूरीराजनीति

चुनाव मैं नहीं एक बेटी चुनाव लड़ रही है, ज़ीत होने पर मस्तूरी की हर बेटी जीतेगी : चांदनी भारद्वाज

बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मस्तूरी के महिला प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज को महिलाओ का अपार जनसमर्थन मिल रहा। वे लगातार गाव गांव जाकर जनसंपर्क कर रही है। इस दौरान महिलाओं का एक बड़ा समूह उनके समर्थन में शामिल है।

मंगलवार को ग्राम ओखर , डोमगाँव , मचहा, गीतपूरी , सुलौनी , भरारी,जलसो, चिलहटी, लोहार्सी ,भुरकुण्डा, आमगांव, मानीकचौरी आदि। गाँवो में चाँदनी भारद्वाज ने जनसम्पर्क कर अपने।लिए वोट माँगा।

इस दौरान उन्होंने कहा की जिस मुख्यमंत्री ने हमारे समाज को पूरे प्रदेश में एक नई पहचान दिलाई मैं आज उस पार्टी की प्रत्याशी हूं। सरकार आने पर हम पूर्ण शराब बन्दी करेंगे तथा युवाओं को रोज़गार दिलाने के लिए काम करेंगे।

अंत में उन्होंने कहा की चुनाव मैं नहीं एक बेटी चुनाव लड़ रही है, ज़ीत होने पर मस्तूरी की हर बेटी जीतेगी।