
मस्तूरी । मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से जनता कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज ने अपने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमडीह, पेंड्री , कोहरौदा ,डोडकी, सहित अनेक ग्रामों के घर घर जा कर लोगो से जनसंपर्क की।
जनसंपर्क में ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के लोग जनता कांग्रेस के द्वारा किए गए 10 वादों की गारंटी से काफी प्रभावित है, जिसके कारण जोगी कांग्रेस पर जनता का विश्वास बढ़ा है।
जेसीसीजे प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज लगातार धुआंधार प्रचार कर रही है। क्षेत्र से मिल रहे उनको अपार जनसमर्थन को देखकर कांग्रेस भाजपा दिनो बड़ी पार्टी सकते में है।
प्रचार के दौरान चांदनी भारद्वाज ने कहा कि हम सभी मिलकर स्व अजीत जोगी के सपनों को साकार करेंगे और आपके साथ सदैव कम से कदम मिलाकर चलेंगे ।आपने मुझे देखा और परखा है मैं आपकी ही क्षेत्र की बेटी हूं। मुझे आप अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करें। चांदनी भारद्वाज के साथ में पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं की भारी भीड़ रही।