Loading ...
मस्तूरीराजनीति

मस्तूरी क्षेत्र का विकास मेरी बड़ी जिम्मेवारी, क्षेत्र का प्रत्याशी नही बेटा हूं : डॉ. बांधी

मस्तुरी । भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का लगातार जनसंपर्क जारी है, जनसंपर्क के दौरान उनकी क्षेत्र के लोगो का जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा।

मस्तूरी विधान सभा के गांव गांव में वे जनता से जनसंपर्क कर रहे है। कार्यकर्ताओ के साथ बैठके कर रहे है। उनके जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण जनता के द्वारा उनका जगह-जगह पुष्पहार से स्वागत किया जा रहा है आरती उतार कर अभिनंदर कर रहे है। क्षेत्र की माताएं उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दे रही है।

अपने जनसंपर्क के दौरान डॉ. बांधी ने कहा कि मैं इस क्षेत्रें का सेवक हूं और सदा इस क्षेत्र का बेटा बनकर सेवा करता रहूंगा । इस क्षेत्र के लोगो का अपार प्यार मिला रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

मैने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क ,पानी आदि सुविधाओं को सुधार कराया है। लेकिन समस्याएं अभी खत्म नही हुई है। आगे भी विकास का अनेक कार्य क्षेत्र की जनता के लिए कराना है,यही मेरे बड़ी जवाबदारी है।