Loading ...
खेलबिलासपुर

स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति” में अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता “विनित कप 2024” का भव्य आयोजन 03 मार्च से।

बिलासपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आगामी 03 मार्च को एक बार फिर होने वाला है। जिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शहर सहित पूरे प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमियों को पूरे साल भर इंतजार रहता है।

बिलासपुर में आयोजित होने वाली” स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति” में अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता “विनित कप 2024” का भव्य गौरवशाली 12वां वर्ष आयोजन 03 मार्च रविवार से सीपत रोड, एस.ई.सी.एल. मुख्यालय के सामने खेल परिसर में होने जा रहा है।

इस आयोजन समिति के अध्यक्ष ईशान भंडारी (निक्कू) जो इस प्रतियोगिता को अपनी माता स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में पिछले 11 वर्षो से आयोजित कराते आ रहे है। जो छोटे रूप में शुरू की गई प्रतियोगिता आज 11 सालो में विशाल एवम भव्य रूप ले लिया है। जिस आयोजन में पूरे देश की लगभग 50 से भी अधिक टीमें भाग ले कर इस प्रतियोगिता को और भी भव्य और रोमांचक बनाती है।

यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा इनाम देने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के नाम से जानी जाती है। साथ ही आईपीएल की तर्ज पर भव्य सजावट,शानदार आतिशबाजी, चियर गर्ल इसको और भी आकर्षक बनाते है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए इनामो की बौछार है। प्रथम पुरस्कार 5,00,000/ रु. नगद व कप, द्वितीय पुरस्कार 2,00,000/रू. नगद व कप,(प्लेयर आफ द टुर्नामेंट) इलेक्ट्रिक बाइक,बेस्ट फिल्डर और बेस्ट बालर को स्पोर्टस सायकल, डिविलियर्स आफ द टुर्नामेंट (सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज) स्पोर्टस सायकल साथ ही प्रत्येक मैच में मैन आफ द मैच के रूप में आकर्षण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही यह पुरा मैच यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा।

प्रतियोगिता में भाग में लेने हेतू अंतिम तिथि 27.02.2023 तक रखी गई है एवं एंट्री फीस 20,001 तय की गई हैं।