Loading ...
खेलबिलासपुर

स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयांश इलेवन vs स्पार्टन इलेवन के मध्य मैच खेला गया • जिस मैच को स्पार्टन इलेवन ने 2 विकेट से जीता

बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता “विनीत कप 2024 “सरकंडा स्थित, खेल परिसर मैदान में चल रही है।

आयोजन के दूसरे दिन दो मैच सम्पन्न हुए पहला मैच पहला मैच आयांश इलेवन और हांफा इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें आयाँश इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांफा इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट खोकर 66 रन बनाए।इनकी ओर से बल्लेबाज महेंद्र ने सर्वाधिक 13 रन बनाए।

आयांश इलेवन की ओर से गेंदबाज अंजनी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।67 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयाँश इलेवन की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजों के धमाकेदार पारी के चलते मात्र 7 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। की ओर से बल्लेबाज मानस ने आतिशी पारी खेलते हुए सार्वधिक 23 रन बनाए। आयाँश इलेवन के गेंदबाज अंजनी को उनकी धारदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच के मुख्य अतिथि डीएसपी कार्तिक पटेल रहे रहे। उन्होंने ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से भेंट कर टास कराकर मैच प्रारंभ कराया।

वही आज का दूसरा मैच एबी इलेवन और स्पार्टन इलेवन के मध्य खेला गया। स्पार्टन इलेवन की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी इलेवन की टीम 9 ओवरों में 83 रन बनाकर आल आउट हो गई। एबी इलेवन की ओर से बल्लेबाज लक्की ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। 83 रनों के व लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन इलेवन की टीम ने आखरी ओवर में दो विकेट से यह मैच जीत लिया।

स्पार्टन इलेवन की ओर से बल्लेबाज पप्पू ने सर्वाधिक 16 रन बनाएं उन्हे उनकी इस पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय और महेश दुबे रहे उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।