Loading ...
खेलबिलासपुर

स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में अखिल भारतीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए तीन मैच

बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है। आयोजन के चौथे दिन तीन मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच संकल्प इलेवन और मारुति इलेवन के बीच खेला गया मारुति इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी संकल्प इलेवन की टीम 9 ओवरों में 69 रन बनाकर आल आउट हो गई। इनकी ओर से बल्लेबाज सोनू ने सर्वाधिक 42 रन बनाए।

श्री मारुति इलेवन की ओर से गेंदबाज परमेश्वर ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए।
दूसरी पारी में 70 रनों का पीछा करने उतरी मारुति इलेवन की टीम ने मात्र आठ ओवरों में 5 विकेट से मैच जीत लिया।मारुति इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज शरवन ने शानदार 50 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में नगर निगम बिलासपुर के पूर्व महापौर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय मुख्य अतिथि रहे।उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया गया।

दूसरा मैच टीएमसीसी इलेवन भिलाई और भटगांव इलेवन के बीच खेला गया। टीएमसीवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 90 रन बनाए। टीएमसीसी की ओर से बल्लेबाज दादू ने आतिशी पारी खेलते हुए 36 रन बनाए।भटगांव इलेवन की ओर से गेंदबाज आदिल,शुभम और राजा ने 2- 2 विकेट अर्जित किए।

91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भटगांव इलेवन की टीम 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। इस प्रकार टीएमसीसी की टीम ने यह मैच 9 रनों से जीत लिया।इनकी ओर से बल्लेबाज सनी ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।एसीसी सन रियल इस्टेट बिलासपुर की टीम ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया।टीएमसीसी के खिलाड़ी विकास को उनकी आल राउंडर पारी के लिए लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

द्वितीय मैच में नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं उप नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह मुख्य अतिथि रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

तीसरा मैच टीएमसीसी इलेवन भिलाई और श्री मारुति इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच को टीएमसीवी की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। टीएमसीसी भिलाई के खिलाड़ी आदित्य गोलानी को उनके 32 रनों की शानदार पारी के लिए लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तृतीय मैच में डॉक्टर मनोज राय मुख्य अतिथि रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।