Loading ...
खेलबिलासपुर

•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में अखिल भारतीय आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में पांचवे दिन खेले गए तीन मैच •रांची फाइटर की टीम अगले दौर में

बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रहा है। आयोजन के पांचवे दिन तीन मैच सम्पन्न हुए

पहला मैच अमरकंटक इलेवन और चैंपियन लालपुर के बीच खेला गया अमरकंटक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरकंटक इलेवन की टीम 8 ओवरों में 69 रन बनाकर आल आउट हो गई। इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज आलेख ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।

श्री चैंपियन इलेवन लालपुर की ओर से गेंदबाज कुणाल ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए।

दूसरी पारी में 70 रनों का पीछा करने उतरी चैंपियन इलेवन लालपुर की टीम 40 रन पर ही ढेर हो गई।इस प्रकार अमरकंटक इलेवन की टीम ने यह मैच 29 रनों से जीत लिया।अमरकंटक इलेवन के खिलाड़ी विशाल ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच रांची फाइटर और अरुण इलेवन सारंगगढ़ के बीच खेला गया। रांची फाइटर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 101 रन बनाए। रांची फाइटर की ओर से बल्लेबाज मंगल ने आतिशी पारी खेलते हुए 10 गेंदों में 22 रन बनाए।अरुण इलेवन सारंगगढ़ की ओर से गेंदबाज सुमित ने सर्वाधिक 3विकेट अर्जित किए।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुण इलेवन सारंगगढ़ की टीम 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। इस प्रकार रांची फाइटर की टीम ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया।रांची फाइटर के खिलाड़ी मंगल को उनकी आल राउंडर पारी के लिए लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरा मैच रांची फाइटर और अमरकंटक इलेवन के बीच खेला गया। अमरकंटक इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरकंटक इलेवन की टीम 10 ओवरों में 54 रन बनाकर आल आउट हो गई।इनके और से बल्लेबाज लवकुश ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।

रांची फाइटर की ओर से गेंदबाज मंगल ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। 55 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची फाइटर की टीम ने 4 विकेट से यह मैच जीत लिया।इनकी ओर से बल्लेबाज मंगल आतिशी पारी खेलते हुए 17 रन बनाएं।

मंगल को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।आज मुख्य अतिथि आईपीएस उमेश गुप्ता रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।