
बिलासपुर। महाशिवरात्रि पर पीतांबरा पीठ में पारदेश्वर महादेव में 24 घंटे का रुद्राभिषेक किया गया। आज दोपहर 12:00 बजे हवन पूजन के बाद भंडारा रखा गया था। वही सभी भक्त जनो को प्रसाद के साथ रुद्राक्ष भी भेट की गई।

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सरमन ने कहा है कि पारद शिवलिंग में मंत्र उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। पीतांबरा पीठ में विश्व कल्याण के लिए पर शिवलिंग मैं रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक करने से सभी की मनोकामना पूरी होती है।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा कर समाज एवं परिवार को जोड़ने की सीख भगवान शिव से लेना चाहिए। भगवान शिव की आराधना से परिवार में सौहार्द पूर्ण वातावरण रहता है एवं परिवार एवं समाज एक जुट होकर राष्ट्र का निर्माण करता है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए आचार्य दिनेश चंद्र महाराज ने कहा है कि गुरु शारदानंद महाराज की प्रेरणा से ही पीतांबरा पीठ में 2023 में महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। सारदेश्वर,पारदेश्वर महादेव में विश्व कल्याण के लिए महाशिवरात्रि पर , पारदेश्वर महादेव में 24 घंटे का रुद्राभिषेक किया गया। पारस शिवलिंग की स्थापना पिछले साल की गई थी और 12 घंटे तक लगातार चारों पहर की पूजा की गई।

आचार्य दिनेश चंद्र ने कहा है कि स्वामी शारदानंद महाराज जब पूजा करते थे तब उनके गले में 11 रुद्राक्ष की माला होती थी। और इस बार महाशिवरात्रि पर उनकी प्रेरणा से ही रुद्राभिषेक 24 घंटे पूजा अर्चना की गई।
आज आचार्य सुभाष सरमन,दिनेश चंद्र पांडे, दीपक खंडेलवाल के अलावा श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया तथा पीतांबरा पीठ मे भंडारा का आयोजन किया गया।