Loading ...
खेलबिलासपुर

•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 7वें दिन खेले गए दो मैच •पहला मैच पटवारी इलेवन और ए सी सी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें एसीसी इलेवन की टीम 3 विकेट से विजयी रही •दूसरा मैच स्पार्टन इलेवन और उत्तम इलेवन मध्य खेला गया •स्पार्टन इलेवन ने यह मैच 8 विकेट से जीता

बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है, आयोजन के 7वें दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच पटवारी इलेवन और एसीसी इलेवन के बीच खेला गया पटवारी इलेवन की टीम ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पटवारी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 9 विकेट खोकर 67 रन बनाएं।इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज विकास ने सर्वाधिक 23 रन बनाएं।ए सी सी इलेवन की ओर से गेंदबाज गोल्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट प्राप्त किए।

दूसरी पारी में 68 रनों का पीछा करने उतरी ए सी सी इलेवन की टीम 10वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।एसीसी इलेवन की ओर से बल्लेबाज विशु ने सर्वाधिक 19 रन बनाएं।एसीसी इलेवन के गेंदबाज गोल्डी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।पहले मैच में बिलासपुर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी,गुजराती समाज के अध्यक्ष अरविंद भानुशाली,और गुजराती समाज के उपाध्यक्ष केतन सुतरिया रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

दूसरा मैच उत्तम इलेवन और स्पार्टन इलेवन के बीच खेला गया। उत्तम इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तम इलेवन की टीम 10 ओवरों में मात्र 54 रन बनाकर आल आउट हो गई।इनकी ओर से बल्लेबाज विजय ने सर्वाधिक 17 रन बनाएं। स्पार्टन इलेवन के गेंदबाज पप्पू,सोनू विकास और शुभम ने सर्वाधिक 2- 2 विकेट प्राप्त किए। 55 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन इलेवन की टीम ने 6 वें ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया ।इस प्रकार स्पार्टन इलेवन ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। स्पार्टन इलेवन की ओर से बल्लेबाज कुशल ने सर्वाधिक 28 रन बनाएं।स्पार्टन इलेवन के खिलाड़ी पप्पू को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में मुख्य अतिथि अपोलो हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा.सुनील केडिया, डा.आशीष जायसवाल,और मार्क हॉस्पिटल के डा.कमलेश मौर्य रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 5 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।