Loading ...
खेलबिलासपुर

स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 वें दिन खेले गए तीन मैच •पार्षद इलेवन और नागरिक इलेवन के मध्य खेला गया सद्भावना मैच •जबलपुर इलेवन की टीम लगातार दो मैच जीतकर अगले दौर में

बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है,आयोजन के आठवें दिन तीन मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच जबलपुर इलेवन और स्वयं इलेवन के बीच खेला गया स्वयं इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर बहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जबलपुर इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 121 रन बनाए इनकी ओर से बल्लेबाज विकास ने शानदार पारी खेलते हुए 55 बनाएं।स्वयं इलेवन की ओर से गेंदबाज मिशम ने सर्वाधिक 2 विकेट प्राप्त किए।

दूसरी पारी में 122 रनों का पीछा करने उतरी स्वयं इलेवन की टीम 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर ही 91 रन ही बना सकी। इनकी ओर से बल्लेबाज गोपी पटेल ने सर्वाधिक 49 रन बनाएं।जबलपुर इलेवन की ओर से गेंदबाज राजू ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए।जबलपुर इलेवन के खिलाड़ी विकास को उनके उम्दा बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं गरिमा द्विवेदी रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

दूसरा मैच सद्भावना मैच के रूप में पार्षद इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच खेला गया जिसमें इस मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और नगर निगम बिलासपुर के सभापति शेख नजीरुद्दीन रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

नागरिक इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।नागरिक इलेवन ने निर्धारित 8 ओवरों में सात विकेट के खोकर 89 रन बनाएं इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज बबलू कश्यप में शानदार 39 रन बनाएं 90 रनों के का पीछा करने उतरी पार्षद इलेवन की टीम 47 रन बनाकर ही सिमट गई इस प्रकार इस सद्भावना मैच को नागरिक इलेवन की टीम ने 42 रनों से जीत लिया।

पार्षद इलेवन की ओर से पार्षद राजेश सिंह,विजय ताम्रकार,रंगा नादम,अमित भारते,अजय यादव,हेमंत मरकाम, सूरज, मनीष,लक्ष्मी यादव,पुष्पेंद्र ने भाग लिया।

वहीं नागरिक इलेवन की टीम से डा.विवेक बाजपेई,ललित पुजारा,भुट्टो राज,अविनाश सेठी,मनीष अग्रवाल,समीर अहमद,राशिद बक्श,बबलू कश्यप,शैलेंद्र यादव,नाजिम खान शामिल हुए। नागरिक इलेवन से बबलू कश्यप को उनकी शानदार 39 की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

तीसरा मैच एसीसी इलेवन और जबलपुर इलेवन के बीच खेला गया। जबलपुर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जबलपुर इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 69 रन बनाकर आल आउट हो गई।इनकी ओर से बल्लेबाज रत्नेश ने सर्वाधिक 23 रन बनाएं। एसीसी इलेवन के गेंदबाज दुर्गेश ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए। 70 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी इलेवन की टीम 43 रन बनाकर ही सिमट गई।इस प्रकार जबलपुर इलेवन ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया।जबलपुर इलेवन के गेंदबाज विकास ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 5 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।