
बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है,आयोजन के 10 वें दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच भिलाई फायर बॉयज और रामभजन जीपीएम के बीच खेला गया भिलाई फायर बॉयज की टीम ने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राम भजन जीपीएम की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 9 विकेट खोकर 57 रन बनाएं। इनकी ओर से बल्लेबाज शुभम ने सर्वाधिक 22 रन बनाएं। भिलाई फायर बॉयज की ओर से गेंदबाज चिंटू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट प्राप्त किए।

दूसरी पारी में 58 रनों का पीछा करने उतरी भिलाई फायर बॉयज की टीम 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 52 रन ही बना सकी।भिलाई फायर बॉयज की ओर से बल्लेबाज वैभव ने सर्वाधिक 14 रन बनाएं।रामभजन इलेवन जीपीएम के खिलाड़ी सौरभ को शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

पहले मैच मुख्य अतिथि लायंस क्लब के रीजनल चेयर पर्सन परमजीत सिंह सलूजा एवं इंटरसिटी होटल के संचालक सुरेंद्र छाबड़ा रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।
दूसरा मैच रामभजन इलेवन जीपीएम और कुंबली इलेवन के बीच खेला गया। रामभजन इलेवन जीपीएम की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने निर्धारित 10ओवर में मात्र 7 विकेट खोकर 137 रन बनाएं। इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज घनश्याम ने सर्वाधिक 43 रन बनाएं। रामभजन इलेवन के गेंदबाज भानुप्रताप और युवराज ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। 138 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामभजन इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 61 विकेट खोकर मैच जीत लिया । इस प्रकार कुंबली इलेवन ने यह मैच 76 रन से जीत लिया। कुंबली इलेवन की ओर से गेंदबाज गोल्डी ने सर्वाधिक 3 रन बनाएं। उन्हे उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में मुख्य अतिथि बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं डा. सुशील कुमार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 5 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।