
बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है,आयोजन के 12वें दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच बिग ब्रदर रांची और रेड रोज बैतूल के बीच खेला गया बिग ब्रदर रांची की टीम ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिग ब्रदर रांची की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 8 विकेट खोकर 70 रन बनाएं।इनकी ओर से बल्लेबाज बलराम ने सर्वाधिक 27 रन बनाएं। रेड रोज बैतूल की ओर से गेंदबाज मनीष और पोलार्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट प्राप्त किए।

दूसरी पारी में 71 रनों का पीछा करने उतरी रेड रोज बैतूल की टीम ने 9वें ओवर में मात्र 5 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।रेड रोज बैतूल की ओर से बल्लेबाज ताहिश ने सर्वाधिक 16 रन बनाएं।रेड रोज बैतूल के खिलाड़ी मनीष को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

पहले मैच मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

मुख्य अतिथि अमित साहू ने आयोजन समिति को इस प्रतियोगिता के शानदार आयोजन की बधाई देते हुए कहा की क्रिकेट हमारे देश में एक ऐसा खेल है जो पूरे देशवासियों को जोड़ता है,जिस स्तर के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और जिस अत्याधुनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ यह प्रतियोगिता खेली जा रही है मुझे पूरी आशा है की इन खिलाड़ियों में से कोई खिलाड़ी एक दिन भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
दूसरा मैच कुंबली इलेवन पाटन और स्पार्टन इलेवन के बीच खेला गया। स्पार्टन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में मात्र 4 विकेट खोकर 110 रन बनाएं।इनकी ओर से बल्लेबाज जीतू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 53 रन बनाएं। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन इलेवन की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 83 रन बना सकी।इस प्रकार कुंबली इलेवन ने यह मैच 36 रन से जीत लिया। कुंबली इलेवन के बल्लेबाज जीतू को उनके शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराया।और मैच प्रारंभ करवाया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 5 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।