Loading ...
खेलबिलासपुर

स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित “विनीत कप 2024” का कल होगा फाइनल मुकाबला • केजीएफ इलेवन को हराकर कुंबली इलेवन की टीम फाइनल में पहुंची • आज के मैच से मिलेगा एक और फाइनल टीम

बिलासपुर।स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है. आयोजन के 13वें दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच के तारिक शारिक इलेवन और श्री मारुति इलेवन भानुप्रतापपुर के बीच खेला गया।श्री मारुति इलेवन भानुप्रतापपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तारिक शारिक इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 7 विकेट खोकर 102 रन बनाएं।इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज शिवम पोलार्ड ने सर्वाधिक 40 रन बनाएं।

श्री मारुति इलेवन भानुप्रतापपुर की ओर से गेंदबाज मनप्रीत ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए।

दूसरी पारी में 103 रनों का पीछा करने उतरी श्री मारुति इलेवन भानुप्रतापपुर की टीम ने 10वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना सकी।इस प्रकार तारिक शरिक इलेवन की टीम ने यह मैच 29 रनों से जीत लिया। तारिक शारिक इलेवन के खिलाड़ी शिवम को उनके शानदार प्रदर्शन के मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच के रूप में कुंबली इलेवन और केजीएफ इलेवन के बीच खेला गया। केजीएफ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केजीएफ इलेवन की टीम ने 54 रन बनाकर कर आल आउट हो गई।इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज निखिल ने सर्वाधिक 14 बनाएं।

कुंबली इलेवन के गेंदबाज राजा ने शानदार गेंदबाज 4 विकेट झटके। 55 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने 5वें ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन ही बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस प्रकार कुंबली इलेवन ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। कुंबली इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज जित्तू ने सर्वाधिक 38 रन बनाएं। कुंबली इलेवन के गेंदबाज राजा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच के मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 4 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।