Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी की निकली भव्य रथयात्रा,दर्शन के लिए उमड़ी लाखो भक्तों की भीड़

बिलासपुर। बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की आज भव्य रथयात्रा निकाली गई। जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हर साल आषाढ़ महीने की द्वितीय तिथि पर निकाली जाती है. इस रथ यात्रा के निकलने के पीछे कई मान्यताएं हैं. कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम के साथ अपनी बहन सुभद्रा को नगर घुमाने के लिए ले जाते हैं.

इसी मान्यता के अनुसार बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर में हर साल रथयात्रा का भव्य आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी बहुड़ा यात्रा के साथ इस रथयात्रा की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। जो राजा की वेशभूषा धारण कर महाप्रभु की रथयात्रा के पहले, उनकी पूजा पाठ और छेड़ा पहरा की रश्म अदायगी की।

जिसके बाद रथयात्रा की शुरुआत हुई। जो स्टेशन रोड ,12 खोली चौक, तारबाहर चौक,शिव टाकीज चौक, गांधी चौक, दयालबंद चौक होते हुए रेलवे परिक्षेत्र में जाकर कर समाप्त हुई।

 

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश सहित सभी नगरवासियों को जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा की बधाईयां दी और सभी की सुख, शांति खुशहाली की भगवान से कामना की। इस रथयात्रा में कोरबा विधानसभा प्रभारी वी राम राव भी प्रमुख रूप से शामिल हुए ।