Loading ...
कोरबा

संभागीय महासभा का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न  

बिलासपुर /कोरबा, संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल एवं महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल के नेतृत्व में सचिव श्रीमती सीमा गुप्ता, चांपा मौसम मित्तल, रश्मि अग्रवाल, कला अग्रवाल, बिलासपुर निशा गुप्ता, सह सचिव सरिता अग्रवाल ,संतोष अग्रवाल, अंजना अग्रवाल की उपस्थिति में अग्रसेन कॉलेज कोरबा के प्रांगण में 3 अगस्त को ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

उदघाटन पर उमा बंसल ,सीमा गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि समाज में आज रिस्ते करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है खास कर आपसी पहचान कि कमी को देखते हुए, यह आन लाइन परिचय सम्मेलन एक मंच देता है जिससे परिचय करने में बहुत आसानी होती है, चूंकि यह आन लाइन परिचय सम्मेलन महासभा के द्वारा आयोजित होता है जिससे आपसी विश्वास के साथ परिवार अपना एवं अपने बच्चों का परिचय करते है।

महासभा के अध्यक्ष  राजकुमार अग्रवाल, अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष  राजेंद्र अग्रवाल एवम अग्रसेन कालेज के अध्यक्ष सुनील जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया ।

जिसमें लगभग 150 विवाह योग्य युवक युवतियां एवं उनके अभिभावको ने उत्साह के साथ इस आन लाइन सम्मेलन में अपना परिचय दिया।

विगत कुछ वर्षों से समिति सफलता पूर्वक यह आयोजन कर रही है जिसका लाभ घर बैठे बहुत से लोगों ने प्राप्त किया है, इस आन लाइन परिचय सम्मेलन कि सबसे बड़ी विशेषता यह है, किसी प्रकार का खर्च एवं समय अभिभावकों को नहीं लगता, घर या आफिस से ही इसमे अपना परिचय कर एक दूसरे से परिचित होते है।

इसके बाद जब युवक युवति एवं उनके अभिभावकों को कोई रिस्ता समझ में आता है तो वे संभागीय महिला समिति से संपर्क कर अपनी बात संभावित युवक या युवती के परिवार से संपर्क करते है, जिसमे संभागीय महिला समिति बिलासपुर अपनी जिम्मेदारी से यह भूमिका निभाती है।

मनचाहा रिश्ता तय करने में हो रही परेशानी को देखते हुए समिति लगातार प्रयास कर रही है की सबको एक मंच पर जोड़कर मनचाहा रिश्ता ढूंढने में मदद कर सके और बहुत हद तक इसमें हमें सफलता भी मिली है। इस परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उड़ीसा बिहार राजस्थान पुणे दिल्ली झारखंड आदि प्रदेशों से भी लोग सम्मिलित हुऐ, अध्यक्ष उमा बंसल ने लोगों से अनुरोध किया कि अब संकुचित मानसिकता के दायरे से बाहर निकले और ऑनलाइन परिचय सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होकर बच्चों के संबंध करवाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

आन लाइन परिचय सम्मेलन कि सफलता को देखते हुए एवं अभिभावकों कि रुचि के अनुसार आने वाले समय में इस आन लाइन परिचय सम्मेलन पर ai का उपयोग करने पर काम किया जा रहा है, जिससे और ज्यादा सुविधा के साथ रिस्ते पहचानने व समझने में सहायता मिलेगी।