Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

श्री राम मंदिर बलखंडी बाबा बिलासपुर धाम में 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा, श्री राम मंदिर बनखंडी बाबा में माता भगवती राजराजेश्वरी कृपा सुंदरी देवी की स्थापना की 12 वर्ष पूरा होने पर नवरात्रि पर कुम्भाभिषेक महोत्सव का  आयोजन

बिलासपुर। श्री राम मंदिर बलखंडी बाबा बिलासपुर धाम में 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा श्री लचर चंद महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

श्री राम मंदिर बनखंडी बाबा में माता भगवती राजराजेश्वरी कृपा सुंदरी देवी की स्थापना की 12 वर्ष पूरा होने पर नवरात्रि पर कुम्भाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।  17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और देश की महान भजन गायिका शहनाज अख्तर भी यहां अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं ।

प्रबंध न्यासी एवं अध्यक्ष मंगत राय अग्रवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को कलश यात्रा स्थापना के साथ श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा प्रारंभ होगी 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक श्री लक्ष्य अर्चन महोत्सव का आयोजन किया गया है एवं 17 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से सभा मनी बहुत प्रसाद का वितरण होगा एवं शाम को शहनाज अख्तर का भजन संध्या का आयोजन है। त्रिपुर सुंदर राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी देवी की कुम्भाभिषेक महोत्सव में वाराणसी से कथा वाचक विश्वेश्वर दातार एवं हितेंद्र पांडे यहां कथा वाचन करने आ रहे हैं। आज मंगत राय अग्रवाल के साथ राजेंद्र खेड़िया मनोज भंडारी दीपक मोदी राजेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल एवं ट्रस्ट के सदस्य गण पत्रकार वार्ता में मौजूदथे। बरखंडी बाबा मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।