
बिलासपुर। एटीएम को हथौड़े से तोड़फोड़ कर पैसा निकालने का प्रयास करने वाले आरोपी को सीसीटीवी की मदद से सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में 23 नवंबर की देर रात कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ की कर प्यासी की चोरी का प्रयास किया गया जिसकी पूरी घटना आत्म में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि आरोपी ने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। लेकिन मोपका पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सहारा लिया और घटना स्थल के आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच शुरु की। इन प्रयासों के बाद ही पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल रही।
आरोपी का नाम:
संजय ध्रुव नवागांव,बिल्हा,जिला बिलासपुर