Loading ...
क्राइमबिलासपुर

नरेंद्र कौशिक का सुसाइड नोट आया सामने,चार लोगों पर लगाया गंभीर आरोप, बीजेपी के विधायक से मद्दत की गुहार लगाने पर मद्दत नहीं मिलने की भी बात लिखी, पढ़िए सुसाइड नोट….

बिलासपुर। बीजेपी नेता एवं कोयला व्यवसाई नरेंद्र कौशिक ने कल जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। जिस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। नरेंद्र कौशिक अपने क्षेत्र के बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक थे। साथ ही साथ बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बेहद करीबी लोगो में से एक माने जाते थे। मंगलवार को उसने कुछ लोगों से परेशान होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। हालांकि घर वाले उसे बचाने की पूरी कोशिश की और जानकारी मिलने के तत्काल बाद उसे अपोलो हॉस्पिटल ले कर गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

वही आज उसकी एक सुसाइड नोट सामने आई है जिसमें नरेन्द्र ने अपने आत्महत्या के कारणों का खुलासा करते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में चार लोगों के नामों का जिक्र किया है,जिसे परेशान हो कर वह यह कदम उठा रहा है।

सुसाइड नोट में नरेन्द्र ने लिखा है कि चार लोगों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी किए है। जिससे वह बर्बाद हो गया है। उसके ऊपर बैंकों और जीएसटी विभाग का दबाव भी बढ़ता चला जा रहा था। प्रशासन से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल रही थी। उसके  जिसके कारण मजबूरन उसे यह कदम उठाना पढ़ रहा है।

उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका मुंशी राजेश कोटवानी, देवेंद्र उपवेजा, सूरज प्रधान और संजय भट्ट ये चारों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है, जिसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की, पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ। क्षेत्र के विधायक से भी उसने मद्दत की गुहार लगाई थी लेकिन कही से उसे मद्दत नहीं मिली। उन्होंने लिखा है कि जिससे उसके पास सुसाइड के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं बचा था।

पढ़िए सुसाइड नोट….