पीसीसी अध्यक्ष के सामने कांग्रेसी आपस में तू तू …मैं मैं…जमकर गाली गलौच। देखिए वीडियो…..

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेसियों से चर्चा करने बिलासपुर पहुंचे हुए थे। जिसे लेकर आज दोपहर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी।
बैठक समाप्त होने के पश्चात पीसीसी अध्यक्ष जैसे ही कांग्रेस भवन से बाहर निकल ही रहे थे कि उसकी मौजूदगी में कांग्रेस के दो बड़े नेता आपस में भीड़ गए और दोनों के बीच तू तू ..मैं मैं.. गाली गलीच और धक्का मुक्की होने लगी।
दर असल जिले के संगठन प्रभारी सुबोध हरितवाल एवं पूर्व महापौर राजेश पांडेय के बीच बैठक में बोलने नहीं दिए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो बात धीरे धीरे इतनी बढ़ गई कि तू तू ..मैं मैं.. से गाली गलौज में तब्दील हो गई।
बाद में विवाद बढ़ता देख कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सामने आ कर दोनों को शांत कराया तब जा कर मामला शांत हुआ। इधर नगर निगम चुनाव के पहले हुई इस तरह की घटना को लेकर विपक्ष के नेता जमकर चुटकियां के रहे ।