
बिलासपुर। शहर के चर्चित किम्स अस्पताल के डायरेक्टर भाइयों के बीच रविवार की शाम जमकर मारपीट हुई जिसकी रिपोर्ट दोनो भाइयों के द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है।
शहर के मगरपारा स्थित किम्स हॉस्पिटल का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। कभी चंद पैसे के लिए मरीज की शव को परिजनों को नहीं देने के नाम पर, तो कभी मरीजों को अनाप शनाप बिल थमा देने को ले कर। वही अब हॉस्पिटल के दो डायरेक्टरों के बीच संपत्ति विवाद को ले कर एक नया विवाद सामने आया है।
किम्स हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. वाई आर कृष्णा की मृत्यु के बाद हॉस्पिटल का संचालन उनके दोनों बेटों के द्वारा की जा रही थी। लेकिन हाल ही में इन दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गई और रविवार की शाम 4 बजे के लगभग जब किम्स हॉस्पिटल में डॉ राज कृष्ण अपने केबिन में बैठे थे तभी डॉ रवि शेखर, डॉ सुधा शेखर एवं अन्य को लेकर उनके केबिन में आ घुसे और कमरा खाली कर हॉस्पिटल से बाहर निकलने को कहते हुए गाली गलौज और मारपीट करने लगे। वही डॉ सुधा ने उसकी बाल को पकड़ कर बाहर निकालते हुए बलात्कार केस में फसाने देने की धमकी तक दी। वही डॉ रवि शेखर ने अपनी शिकायत में बताया है कि वे हॉस्पिटल के डायरेक्टर है और तब डॉ राज शेखर उसके केबिन में आ कर बाहर निकलने को कहा और कॉलर पकड़ कर मारपीट की। उसका गला भी दबा दिया गया था।
सिविल लाइन थाने में दोनो भाइयों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।