Loading ...
क्राइमबिलासपुर

ऑपरेशन प्रहार। सटोरियों की अब खैर नहीं, ढूंढ ढूंढ के पकड़ रही है बिलासपुर पुलिस

बिलासपुर। पिछले एक सप्ताह के अंदर ही एक दर्जन से ज्यादा सटोंरियों को बिलासपुर पुलिस ने खोज खोज कर ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् गिरफ्तार किया है।

बीते दिनो सरकंडा, सिरगिट्टी,तोरवा,तिफरा के कुछ नामचीन सटोरियों को सट्टा खिलते गिरफ्तार किया था। वही आज शनिवार को तोरवा के एक और सटोरिया को पुलिस ने सट्टा खिलते पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश पर शनिवार को तोरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा तोरवा क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले आरोपी नाजिर उर्फ सोनू खान पिता स्व. नासिर खान उम्र 26 साल पता गणेश नगर सिरगिट्टी बिलासपुर को पकड़ा गया है। 

जिसके कब्जे से  नगदी रकम 4050 रुपए और सट्टा पट्टी जप्त किया गया है । आरोपी के विरुद्ध धारा 112(2) बीएनएस 6 क, 6 ख छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 कायम कर आरोपी के कब्जे के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है  आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

आरोपी

नाजिर उर्फ सोनू खान पिता स्व. नासिर खान उम्र 26 साल पता गणेश नगर सिरगिट्टी