Loading ...
क्राइमबिलासपुर

Birthday पार्टी के नाम से रूम बुक कराकर खेल रहे थे जुआ, जुआ खेलने होटल हैवेंस पार्क के रूम नम्बर 202 की किया था बुक, सिविल लाइन एवं तारबाहर पुलिस ने देर रात होटल में मारी रेड, शहर के नामचीन 08 लोग जुआ खेलते पकड़ाए

बिलासपुर।  पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले मे जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस को अपने मुखबिर के द्वारा जानकारी मिली कि होटल हैवेंस पार्क के रूम नम्बर 202 में जुआ चल रहा है। उक्त जानकारी मिलने पर तत्काल सिविल लाईन पुलिस एवं तारबहार पुलिस द्वारा रात्रि 02.10 बजे होटल हैवेंस पार्क में रेड की कार्यवाही किया गया।

जहां से 08 जुआडियानो को मौके पर से जुआ खेलते पकड़ा गया।  जो तास के पत्तो से रूपये का हार जीत का दांव कट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे । फड एवं कब्जे से कुल जुमला रकम 2,00,000/- रूपये व 52 पत्ती ताश की गड्डी जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा जुवाडियानों का कृत्य 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस का पाये जाने से जुआडियों एवं बार होटल हैवेंस पार्क के मालिक, मैनेजर के  विरूध्द कार्यवाही की गई है।

जप्ती

पुलिस द्वारा जुआडियों के कब्जे से नगदी रकम 2,00,000/- रूपये एवं 52 पत्ती तास के जप्त किया गया।

पकड़े गए आरोपीयों के नाम :

• 01 रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल साकिन ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
• 02 शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल साकिन मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा

03 ऋषभ शर्मा पिता श्री पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर

•04 सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल साकिन कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर

•05 मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर

• 06 विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल साकिन डोमेनोज के सामने सकरंडा

•07 शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल साकिन चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर
•08 अभिनव तिवारी पिता स्व कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर ,
•09 आकाश जीवनानी पिता श्री गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर,
•10 मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष  होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर