Loading ...
धार्मिकबड़ी खबर

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी, प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की गंगा मैया से की प्रार्थना

प्रयागराज। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने केबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज कुंभ में पवित्र स्थान कर आस्था की डुबकी लगाई।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल रमन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी साथ रहे। जिन्होंने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव अपने साथ अपनी धर्मपत्नी को भी कुंभ स्नान के लिए लेकर गए हुए थे दिनों ने मिलकर मां गंगा मैया की पूजा अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

प्रदेश से गए कुछ मंत्रियों के साथ उनका परिवार भी कुंभ स्नान के लिए साथ गया हुआ था जो अपने अपने परिवारों के साथ मिलकर संगम स्नान किया और अपने परिवार सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

प्रयागराज में लगे कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की सभी ने सराहना की।