Loading ...
कोरबा

दीपिका में बीजेपी के राजेंद्र राजपूत की शानदार हुई जीत,भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 6 और 3 वार्डो के सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया

कोरबा(दीपिका)। भाजपा ने पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी 10 नगर निगम ने अपना परचम लहराया है। इसके अलावा नगर पंचायत और नगर पालिका में भी भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश की  जनता ने नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताते हुए बीजेपी को अपना भरपूर समर्थन दिया है,और बीजेपी को भर भर कर वोट किए। जिसका परिणाम है कि प्रदेश के 10 नगर निगम में बीजेपी की शानदार जीत हुई।

वही कोरबा जिले की दीपका नगर पालिका परिषद सीट पर भी भाजपा ने शानदार अपनी जीत दर्ज कराई है। यहां से भाजपा ने पूर्व दो बार के पार्षद एवं एल्डरमैन रहे राजेंद्र राजपूत को मैदान में उतारा था। दीपिका की जनता ने उनके सहज ,सरल एवं मिलनसार स्वभाव को पसंद किया और उन्हें भारी मतों से चुनाव जिताया ।

इसके अलावा दीपिका के वार्डो में भी बड़ी संख्या में बीजेपी पार्षद जीत कर आए है। भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 6 तो 3 सीट पर निर्दलीयों पार्षद ने बाजी मार ली है,वही एक सीट निर्विरोध चुने गए है।

इस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणी मुकाबला था। लेकिन भाजपा ने अध्यक्ष पद जीत कर अपना कब्जा जमा लिया। वहीं वार्ड स्तर पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

पार्षद पदों के विजेताओं के नाम…..

1 कमलेश जायसवाल (कांग्रेस)

2 राम जयसिंह (कांग्रेस)

3 श्रीमती संगीता साहू (भाजपा)

4 श्रीमती सविता कंवर (भाजपा)

5 श्रीमती ज्योति तिवारी (भाजपा)

6 श्रीमती सुनीता जायसवाल (भाजपा)

7 शांति देवी राजपूत (निर्दलीय)

8  निर्विरोध प्रत्याशी

9 सुजीत सिंह (भाजपा)

10 संतोष निराला (भाजपा)

11 अविनाश सिंह (लड्डू) (भाजपा)

12 अविनाश यादव (कांग्रेस)

13 अरुणीश तिवारी (भाजपा)

14 आकाश साहू (कांग्रेस)

15 गुलशन ध्रुव (भाजपा)

16 हिमांशु देवांगन (भाजपा)

17 निशु तिवारी (निर्दलीय)

18 सुख सागर साहू (निर्दलीय)

19 इश्तिखार अली (कांग्रेस)

20 हर्षित देवी राजपूत (कांग्रेस)

21 सुमन लता गिलहरे (भाजपा)