Loading ...
क्राइमबिलासपुर

यूपीएससी की तैयारी कर छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश,सिविल लाइन पुलिस तफ्तीश में जुटी

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को उसका शव शहर के एक प्राइवेट हॉस्टल के बंद कमरे में मिला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा कोरिया जिले की रहने वाली है जो बिलासपुर में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हाल ही में उसकी तबीयत खराब चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है