Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। रिकॉन्टिंग की मांग को लेकर पोलिंग पार्टी एवं पुलिस पर हमला, हमले में 03 पुलिसकर्मी घायल, 4 शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

बिलासपुर। चुनाव में हार से बौखलाए प्रत्याशी ने पोलिंग पार्टी और पुलिस पर हमला कर दिया। जिससे पुलिसकर्मियों को चोट आयी है, वहीं गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। मामला बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र के लगरा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम लगरा में हारी हुई सरपंच प्रत्याशी पद्मावती कांगो अपने पति एवं समर्थकों के साथ पोलिंग पार्टी को पुनः मतगणना करने की बात को लेकर जाने नहीं दे रही थी । जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोलिंग पार्टी को सकुशल बाहर निकाला रही थी। इसी दौरान हारी हुई प्रत्याशी अपने साथियों को उग्र करते हुए पुलिस पर प्राण घातक पत्थर से हमला कर दी। जिससे 03 पुलिस पुलिसकर्मीयो को चोटें आई हैं, वही एक हायर पेट्रोलिंग वाहन सहित 4 शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुई है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने उक्त मामले में विधिवत अपराध दर्ज करते हुए अब तक कुल 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, शेष फरार आरोपियों की  तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद अभियुक्त सहित 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

(ASP उदयन बेहरा)