Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

लक्की चंदन समिति द्वारा आज शाम  “भजन संध्या का” आयोजन,सुप्रसिद्ध भजन सम्राट दुकालू यादव देंगे अपनी प्रस्तुति

बिलासपुर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर “लक्की चंदन सेवा समिति” द्वारा भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

लक्की चंदन सेवा समिति,बिलासपुर  द्वारा 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार महाशिवरात्रि के दिन को “महाशिवरात्रि महोत्सव” के रूप में  मनाया गया। जिसके लिए शहर के बाजपाई ग्राउंड में पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया । प्रातः 10 बजे महादेव की पूजा एवं रुद्राभिषेक,11 बजे रक्त दान शिविर,दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। वही शाम 6 बजे महाआरती के बाद सुप्रसिद्ध भजन सम्राट दुकालू यादव जी का भजन संगीत का आयोजन रखा गया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति के अध्यक्ष. विकास केशरवानी, उपाध्यक्ष – आशीष साहू,सचिव- के.दीपक रजक, कोषाध्यक्ष- विशाल केशरवानी,मीडिया पार्टनर – जे.पी.अग्रवाल एवं अन्य सदस्य जुटे हुए है।